बड़ी खबर: दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन, हो गई है तैयारी
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:37 PM
Delhi News : भारत की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगेगा। दिल्ली प्रशासन के उच्च पदस्थ सूत्रों ने दावा किया है कि केन्द्र सरकार ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए दिल्ली की विधानसभा को भंग करने की योजना बना ली गई है। दिल्ली के उप राज्यपाल दिल्ली की स्थिति को लेकर लगातार केन्द्र सरकार के संपर्क में हैं।
मंत्री ने भी कहा कि लगने वाला है राष्ट्रपति शासन
इस बीच दिल्ली की सरकार में मंत्री आतिशी ने भी दावा किया है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने एक बयान में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की आशंका जताते हुए कहा कि मैं भाजपा को चेतावनी देती हूं कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना अवैध, असंवैधानिक और दिल्ली के लोगों के जनादेश के खिलाफ होगा। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को स्पष्ट जनादेश दिया है।
आतिशी ने कहा कि भाजपा को पता है कि चाहें वे कितना भी जोर लगा लें, वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकते। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं, दिल्ली के लोग आप को पसंद करते हैं और दिल्ली के लोग भाजपा की हरसंभव कोशिश के बाद आप को ही वोट देते हैं। ये (भाजपा) दिल्ली में चुनाव जीतने वाले नहीं है, इसलिए ये साजिश कर रहे हैं कि दिल्ली की चुनी हुई अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराया जाए।
आप मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र तैयार किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से किसी भी अफसर की पोस्टिंग नहीं हो रही है। दिल्ली में कई विभाग खाली हैं। एलजी साहब पिछले एक हफ्ते से MHA को बिना किसी कारण दिल्ली सरकार के खिलाफ चिट्टी लिख रहे हैं। एक 20 साल पुराने केस को उठाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के सचिव को बर्खास्त कर दिया गया। ये सब बताता है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है।