Delhi News : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने दिल्ली के शराब घोटाले में गुरुवार यानी 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद से आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। केजरीवाल के गिरफ्तारी के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया दी है। ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का कहना है, "मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि अरविंद केजरीवाल, जो मेरे साथ काम करते थे, शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, अब शराब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी इसलिए हुई है।" अपने ही कर्मों से..."