Delhi Nightlife : पार्टी लवर्स और Foodies को मिलेगा बेस्ट गिफ्ट!
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:00 AM
दिल्ली की नाइटलाइफ को नई रोशनी देने की तैयारी जोरों पर है। एनडीएमसी (नई दिल्ली नगरपालिका परिषद) जल्द ही इंदौर के मशहूर '56 दुकान' मॉडल की तर्ज पर नाइट फूड मार्केट की शुरुआत करने जा रही है जिससे दिल्ली की सड़कों पर रात 10 बजे के बाद भी खाने-पीने की महफिलें सजी रहेंगी। Delhi Nightlife
CP और लोधी रोड बनेंगे दिल्ली की नाइटलाइफ के नए सेंटर
योजना के तहत एनडीएमसी कनॉट प्लेस और लोधी रोड जैसे प्रमुख इलाकों में क्वालिटी फूड ट्रक्स की व्यवस्था करेगी। यह पहल युवाओं, फूड लवर्स और देर रात घूमने वाले पर्यटकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगी। सोचिए, रात 12 बजे कनॉट प्लेस की सड़कों पर गरमा-गरम छोले भटूरे या पास्ता की खुशबू… और साथ ही लाइव म्यूजिक और जगमगाती रोशनी को कितना बढ़िया वाइव देगी।
ट्रैफिक और गंदगी नहीं बनेगी सिरदर्द
एनडीएमसी की इस योजना की खास बात यह है कि नाइट फूड मार्केट सिर्फ डेडिकेटेड जोनों में ही लगाया जाएगा। इससे न तो ट्रैफिक बाधित होगा, न ही सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होगी। फूड ट्रक्स को साफ-सफाई और हाइजीन के सख्त नियमों का पालन करना होगा। हर ट्रक से लाइसेंसी और सुरक्षित फूड ही बेचा जाएगा।
दिल्ली की रातें अब मुंबई से कम नहीं
यह पहल सिर्फ खानपान तक सीमित नहीं है। इसके जरिए राजधानी की नाइट इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा, छोटे और मझोले उद्यमियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। युवाओं को देर रात हैंगआउट करने के लिए एक सुरक्षित और रोचक माहौल मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली की नाइटलाइफ भी मुंबई या बेंगलुरु जैसी जीवंत और गतिशील बने। अगर यह मॉडल सफल रहता है, तो भविष्य में इसे दिल्ली के अन्य इलाकों में भी लागू किया जाएगा। तो अगली बार जब आधी रात को भूख लगे याद रखिए दिल्ली अब कभी नहीं सोती। Delhi Nightlife