भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच दिल्ली में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार देर रात नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर लगाए गए ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स हटा दिए।

Delhi News : भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच दिल्ली में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार देर रात नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर लगाए गए ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स हटा दिए। ये सुरक्षा अवरोध अब तक हाई कमीशन परिसर के बाहरी हिस्से को घेरे हुए थे। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब कुछ दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पार्किंग पोल हटा दिए गए थे।
पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घेरा हटाए जाने को दोनों देशों के बीच हुई कार्रवाई के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों या दिल्ली पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। Delhi News
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर से कुछ सुरक्षा अवरोध हटाए जाने के बाद दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर भी इसी तरह की कार्रवाई की गई। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के दौरान इस तरह के पारस्परिक कदम पहले भी देखने को मिलते रहे हैं। दोनों देशों के बीच कई मौकों पर राजनयिक कर्मचारियों की संख्या सीमित करने, आवाजाही पर पाबंदियां बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव जैसे फैसले लिए गए हैं। ऐसे मामलों में एक देश की कार्रवाई के बाद दूसरे देश की ओर से भी जवाबी कदम उठाया जाता रहा है। Delhi News
भारत और पाकिस्तान के संबंध लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को लेकर तनावपूर्ण रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया था। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। सैन्य कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की कोशिशों के बावजूद राजनयिक संबंधों में सामान्य स्थिति पूरी तरह बहाल नहीं हुई है। इसी पृष्ठभूमि में दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घेरा हटाने की कार्रवाई सामने आई है। Delhi News
इसी बीच भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को लेकर अहम टिप्पणी की है। दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दौरे पर पहुंचे गोर ने श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार को देखते हुए अमेरिका अपने यात्रा परामर्श की समीक्षा करेगा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को खूबसूरत क्षेत्र बताते हुए वहां की परिस्थितियों में हो रहे बदलाव का भी उल्लेख किया। Delhi News
विज्ञापन