प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में चर्चा में आई नाबालिग लड़की को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच के बाद उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं करने का फैसला किया है।

Delhi News : जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में चर्चा में आई नाबालिग लड़की को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच के बाद उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र नाबालिग पाए जाने और मामले के अन्य तथ्यों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। Delhi News
इस मामले में शुरुआत में नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस दिल्ली पुलिस को भेजा था। शुरुआती दस्तावेजों में लड़की की उम्र 25 वर्ष दर्ज की गई थी। हालांकि बाद में सामने आए एक वीडियो में लड़की ने खुद को 15 वर्षीय नाबालिग बताया और स्वीकार किया कि उसने प्रदर्शन के दौरान दूसरों के प्रभाव में आकर आपत्तिजनक बातें कही थीं। विवाद बढ़ने के बाद नाबालिग लड़की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर देशवासियों से माफी मांगी। उसने कहा कि उससे गंभीर गलती हुई है और वह अपने शब्दों को लेकर बेहद शर्मिंदा है। लड़की ने इसे अपनी जिंदगी की पहली और आखिरी गलती बताते हुए दोबारा ऐसी भूल न करने का भरोसा भी दिया। Delhi News
इस पूरे घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक वीडियो संदेश जारी कर विरोध प्रदर्शन में शामिल उन बच्चों को माफ करने की बात कही, जिन्होंने उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि बच्चों को सजा दिलाने या कानूनी प्रक्रिया में उलझाने से स्थिति में सकारात्मक बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने समाज से भी अपील की कि ऐसे मामलों में सुधार और संवेदनशीलता का रास्ता अपनाया जाए। Delhi News
प्रधानमंत्री के बयान के बाद लड़की की मां ने भी भावुक अपील करते हुए कहा था कि उनकी बेटी अपनी गलती स्वीकार कर चुकी है और उसे माफ कर दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया था कि गलत उम्र और पहचान के आधार पर दर्ज एफआईआर को निरस्त किया जाए। मां ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनकी बेटी को अपनी गलती का एहसास हो चुका है और वह भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराएगी। Delhi News
विज्ञापन