
Delhi Ramlila[/caption]
श्री सनातनधर्म लीला समिति करोलबाग द्वारा राम वाटिका करोलबाग में वर्ष 2023 की लीला मंचन की म तैयारियां जोरों पर है । आचार्य राम गोपाल शुक्ला ने बताया 17 सितंबर को भूमि पूजन किया जाएगा । अध्यक्ष श्री अशोक कपूर, महामंत्री विशन स्वरूप गुप्ता, मंत्री प्रवीन कपूर, कोषाध्यक्ष सलेक चंद गुप्ता के साथ साथ पूरी कार्यकारिणी रामलीला मंचन की तैयारियों में जी जान के साथ जुटी हुई है।
34 वर्षों से श्री सनातन धर्म रामलीला समिति में जुड़े हैं आचार्य रामगोपाल शुक्ला...
संस्थापक सदस्य आचार्य शुक्ल का अनुभवी मार्गदर्शन रंग ला रहा है ,उनका अनुभव रामलीला के मंचन में उसकी भव्यता और श्री राम मंदिर निर्माण की तर्ज पर मुख्य आकर्षण को अलौकिक सुंदर और भव्य बनाने में उल्लेखनीय है। रामलीला के मुख्य द्वार से लेकर वहां की छत तक सब अयोध्या नगरी के श्री राम मंदिर के निर्माण की तर्ज पर दर्शकों को आकर्षित करने वाला है।
Delhi Ramlila राजधानी के तमाम गण मान्य लोगों को किया गया है आमंत्रित..
मंत्री प्रवीन कपूर के अनुसार इस बार पूरे मंच की थीम श्री राम मंदिर अयोध्या की भव्यता उनकी बाल लीलाओं और रोशनी की जगमग से लेकर निर्माण तक के थीम को प्राथमिकता दी गई है। यह नजारा दर्शकों के मन को छूकर रोमांचित करेगा। आज की युवा पीढ़ी और दर्शक यहां श्री राम की विराटता का दर्शन बहुत ही रोमांचक अंदाज़ में देख सकेंगे। श्री अशोक कुमार कपूर के मुताबिक युवा पीढ़ी के लिए श्री राम के आदर्शों और उनके बाल लीलाओं से लेकर उनके वनवास तक मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र से लेकर उनकी राजनीति तक का भव्य मंचन प्रेरणा का स्रोत होगा.। श्री अशोक कपूर और श्री प्रवीण कपूर के मुताबिक समारोह में पधारने के लिए सामाजिक, धार्मिक,औऱ राजनीतिक महानुभावो को निमंत्रण भेज दिया गया है ।