Delhi Rohini Encounter: बिहार और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स ढेर
दिल्ली
RP Raghuvanshi
23 Oct 2025 11:45 AM
Delhi Rohini Encounter : दिल्ली के रोहिणी इलाके में देर रात एक बड़ा पुलिस एनकाउंटर (Encounter) हुआ, जिसमें बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मारे गए। मुठभेड़ में गैंग का सरगना रंजन पाठक भी ढेर हो गया। यह एनकाउंटर (Encounter) दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई का परिणाम था। Delhi News
एनकाउंटर (Encounter) रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग स्थित डॉ. आंबेडकर चौक और पंसाली चौक के बीच हुआ, जब बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2:20 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बिहार के अपराधी एक बड़ी योजना बना रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और रोहिणी इलाके में घेराबंदी की।
पुलिस ने आरोपियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद, पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर बाद चारों अपराधी घायल हो गए और उन्हें रोहिणी के डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मारे गए अपराधी बिहार के सीतामढ़ी जिले से संबंधित थे, जबकि एक अपराधी दिल्ली का निवासी था। सभी आरोपी बिहार में कई गंभीर अपराधों के मामले में वांटेड थे। एनकाउंटर (Encounter) में मारे गए गैंगस्टर्स की पहचान इस प्रकार है:
रंजन पाठक (25), ग्राम मल्हाई, थाना सुरसंड, जिला सीतामढ़ी, बिहार
बिमलेश महतो (25), उर्फ बिमलेश साहनी, रतनपुर, थाना बाजपट्टी, जिला सीतामढ़ी, बिहार
मनीष पाठक (33), ग्राम मल्हाई, थाना सुरसंड, जिला सीतामढ़ी, बिहार
एनकाउंटर (Encounter) के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम और क्राइम सीन जांच टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस की जांच अभी जारी है, लेकिन एनकाउंटर (Encounter) को लेकर अधिकारियों का कहना है कि यह गैंग बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़े अपराधों की योजना बना रहा था, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और कानून का पालन करवाया जाएगा।