Delhi Schools Closed Latest Update: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शीतलहर के चलने से देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह से ठिठुर चुकी है। इसी बीच दिल्ली सरकार ने स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को राहत देते हुए प्राइमरी स्कूलों में विंटर वेकेशन यानि शरदकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी है।
आपको बता दें कि पूर्व में दिल्ली में 7 जनवरी तक शरदकालीन अवकाश घोषित किया गया था। सोमवार, 8 जनवरी को स्कूल खुलने थे। लेकिन सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है, ऊपर से शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में शरदकालीन अवकाश की अवधि को बढ़ा दिाय है। दिल्ली प्रदेश के प्राइमरी स्कूल अब 12 जनवरी 2024 तक बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि, शनिवार को दिल्ली में धुंध रही। दिन का अधिकतम तापमान केवल 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और शुरुआती घंटों में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री पर आ गया। रविवार की सुबह से ही शीतलहर का असर हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच से छह दिनों तक अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। 9 जनवरी को हल्की बुलबुलाबंदी की संभावना है।