विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची को लेकर बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। चुनाव आयोग ने राजधानी दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस अभियान के तहत 30 जून 2026 से बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची को लेकर बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। चुनाव आयोग ने राजधानी दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस अभियान के तहत 30 जून 2026 से बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जाएगी और अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को जारी होगी। Delhi News
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि एसआईआर अभियान की शुरुआत 30 जून से होगी और 29 जुलाई तक BLO अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान प्रत्येक पंजीकृत मतदाता को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे भरकर वापस जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। Delhi News
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 20 जून से 29 जून तक आंतरिक तैयारियों का दौर चलेगा। इस दौरान बूथ स्तर अधिकारियों का प्रशिक्षण, जरूरी दस्तावेजों की छपाई और अन्य तकनीकी तैयारियां पूरी की जाएंगी। इसके साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। निर्वाचन विभाग की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में सहायता शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोग गणना प्रपत्र भरने और जमा करने से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। Delhi News
निर्वाचन विभाग ने इस बार प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई है। मतदाताओं को गणना प्रपत्र की दो प्रतियां दी जाएंगी, जिनमें से एक भरकर BLO को लौटानी होगी, जबकि दूसरी प्रति मतदाता अपने पास रख सकेंगे। इसके अलावा लोग भरे हुए फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भी जमा कर पाएंगे। इस प्रक्रिया में उन सभी नागरिकों को शामिल किया जाएगा, जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष या उससे अधिक हो जाएगी। Delhi News
निर्वाचन विभाग के अनुसार राजधानी में 13 हजार से अधिक BLO अधिकारियों को इस अभियान में लगाया जाएगा। ये अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और जरूरी जानकारी एकत्र करेंगे। चुनाव आयोग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी व्यवस्था रहेगी। राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी इस प्रक्रिया में शामिल रहेंगे, ताकि किसी भी तरह के विवाद या शिकायत की संभावना कम हो। घर-घर सत्यापन अभियान पूरा होने के बाद 5 अगस्त को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद आपत्तियों और दावों पर सुनवाई होगी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। Delhi News
विज्ञापन