क्या मंगलवार को राजधानी की सड़कों पर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा ? क्या संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक निकलने वाला INDIA ब्लॉक का मार्च चुनाव आयोग पर दबाव बढ़ाएगा ?

Delhi News : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को लेकर विपक्षी दलों का INDIA ब्लॉक मंगलवार, 6 अक्टूबर को राजधानी में बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है। विपक्षी सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक पैदल मार्च निकालेंगे। प्रस्तावित मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संसद मार्ग से लेकर चुनाव आयोग कार्यालय और जंतर-मंतर तक कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई है। नई दिल्ली जिले में 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। Delhi News
विपक्षी दलों के सांसद मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे संसद भवन के मकर द्वार पर एकत्र होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च शुरू किया जाएगा। विपक्ष ने इसे शांतिपूर्ण पदयात्रा बताया है। इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत कई विपक्षी नेताओं के शामिल होने की बात कही गई है। Delhi News
INDIA ब्लॉक के इस कार्यक्रम में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, NCP-SP, शिवसेना यूबीटी, राष्ट्रीय जनता दल सहित कई विपक्षी दलों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा वाम दलों के साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, IUML, केरल कांग्रेस और एमडीएमके सहित कई क्षेत्रीय दल भी इस अभियान का हिस्सा बताए जा रहे हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी और DMK इस मार्च में शामिल नहीं होंगी। AAP की ओर से कहा गया है कि वह इस मुद्दे पर अपनी लड़ाई अलग तरीके से लड़ रही है। Delhi News
विपक्षी दल SIR के अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठा रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूचियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और चुनाव आयोग को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों की ओर से पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अब संसद से चुनाव आयोग तक प्रस्तावित मार्च को इसी अभियान की अगली कड़ी माना जा रहा है। Delhi News
विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। संसद भवन, पार्लियामेंट स्ट्रीट गोल चक्कर, चुनाव आयोग कार्यालय और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली जिले में 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें 27 पुरुष कंपनियां और चार महिला कंपनियां शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। Delhi News
विज्ञापन