Delhi : उड़ान लेट होने पर स्पाइसजेट के कर्मचारियों व यात्रियों में झड़प
Delhi News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:40 AM
Delhi News : एयरलाइन ‘स्पाइसजेट’ के शुक्रवार को सुबह पटना जा रहे विमान के उड़ान भरने में दो घंटे से अधिक विलंब होने पर यात्रियों और एयरलाइन के कर्मचारियों के बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर जबरदस्त बहस हो गई।
Delhi News
दिल्ली-पटना उड़ान (8721) में सवार एक यात्री ने बताया कि विमान को हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 से सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरनी थी।
यात्री ने बताया कि एयरलाइन के कर्मचारियों ने पहले कहा कि खराब मौसम की वजह से विमान को उड़ान भरने में देरी हो रही है, लेकिन बाद में तकनीकी समस्या को विलंब की वजह बताया गया।
उसके अनुसार, कई यात्री विलंब को लेकर गुस्से में आ गए और हवाई अड्डे पर उनकी एयरलाइन के कर्मचारियों के साथ तीखी बहस हो गई।
विमान ने आखिरकार सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी। स्पाइसजेट की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।