Delhi News: 8 साल की छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाला टीचर पुलिस हिरासत में
Delhi News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:58 AM
Delhi News : पूर्वी दिल्ली में तीसरी कक्षा की आठ वर्षीय एक छात्रा का स्कूल परिसर में यौन उत्पीड़न करने को लेकर 40 वर्षीय एक शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Delhi News
एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 2016 से सेवारत आरोपी खेल शिक्षक से पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह यह शिक्षक बच्ची को कथित तौर पर लालच देकर एक एकांत जगह पर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया।
उन्होंने बताया कि जब बच्ची की मां को उसका व्यवहार कुछ संदिग्ध लगा, तब यह मामला सामने आया। उनके अनुसार, बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई और तब उसके माता-पिता ने बुधवार को पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस उपायुक्त (पूर्वी दिल्ली) अमृता गुगुलोथ ने बताया कि चार-पांच दिन पहले हुई इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गयी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी शिक्षक के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।