
दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। दिल्ली से गाजियाबाद का सफर अब थोड़ी आसानी से होने वाला है। राजनगर एक्सटेंशन में सुबह-शाम लगने वाले जाम ने यात्रियों और आसपास के 65 सोसाइटी के डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की “सबर की परीक्षा” बढ़ा दी थी। लेकिन अब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने जाम से छुटकारा दिलाने की ठोस योजना बनाई है। Delhi To Ghaziabad Traffic Jam
योजना के तहत जोनल प्लान की आउटर रिंग रोड को 45 मीटर से बढ़ाकर 60 मीटर चौड़ा किया जाएगा। साथ ही आसपास की अन्य मुख्य सड़कें भी चौड़ी होंगी। यह बदलाव खासकर मुरादनगर, मोदीनगर और मेरठ से आने-जाने वाले वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किया जा रहा है। यानी जल्द ही राजनगर एक्सटेंशन में ट्रैफिक जाम को इतिहास बनने का मौका मिलने वाला है।
राजनगर एक्सटेंशन के गोल चक्कर से लेकर सिटी फॉरेस्ट तक करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा, ताकि सुबह-शाम की ट्रैफिक जाम की परेशानी कम हो सके। वहीं, इससे जुड़ी आउटर रिंग रोड के सात किलोमीटर हिस्से को भी 60 मीटर चौड़ा बनाने का काम होगा।
सड़क सुधार योजना में कुछ और खास काम भी शामिल हैं -
एके चिल्ड्रन सोसाइटी के सामने 18 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण।
जीडी गोयनका स्कूल से स्टेडियम तक सड़क का सुदृढ़ीकरण।
अजनारा सोसाइटी से होकर गुजरने वाली 45 मीटर चौड़ी जोनल सड़क।
मोरटी मोड़ से राज एम्पायर सोसाइटी तक 24 मीटर चौड़ी रोड।
इन बदलावों से न सिर्फ वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी, बल्कि पूरे इलाके का सुनियोजित और व्यवस्थित विकास भी तेज़ी से होगा। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के मुताबिक, इन सुधारों के लिए लगभग 60 करोड़ रुपये की नगरीय अवस्थापना निधि खर्च की जाएगी।
रोजाना जाम से होने वाली परेशानी में कमी।
राजनगर एक्सटेंशन और आसपास के क्षेत्रों का व्यवस्थित विकास।
सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्रीय संपत्ति और राजस्व में वृद्धि।
हरनंदीपुरम सहित अन्य योजनाओं को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार से दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग पर यात्रा करना अब और भी आसान और तेज हो जाएगा, और लंबे समय से फंसी रहने वाली आबादी को राहत मिलेगी। Delhi To Ghaziabad Traffic Jam