विज्ञापन
अगर आप दिल्ली की सड़कों पर रोजाना सफर करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राजधानी दिल्ली के व्यस्ततम इलाकों में शामिल आजादपुर मंडी और उसके आसपास के मार्गों पर अगले एक महीने तक यातायात प्रभावित रह सकता है।

Delhi News : अगर आप दिल्ली की सड़कों पर रोजाना सफर करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राजधानी दिल्ली के व्यस्ततम इलाकों में शामिल आजादपुर मंडी और उसके आसपास के मार्गों पर अगले एक महीने तक यातायात प्रभावित रह सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी कर लोगों को पहले से यात्रा की योजना बनाने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। दरअसल, क्षेत्र में ड्रेनेज नेटवर्क के निर्माण और खुदाई का व्यापक कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ सकती है और जाम की स्थिति बन सकती है। Delhi News
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार ड्रेनेज निर्माण परियोजना का काम 16 जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 6 बजे से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। काम के चलते महेंद्र पार्क और आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के बीच जीटी करनाल रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा भारी मशीनरी और निर्माण सामग्री की आवाजाही के कारण आसपास के क्षेत्रों में भी ट्रैफिक दबाव बढ़ने की आशंका है। Delhi News
निर्माण कार्य के दौरान आजादपुर मंडी, आदर्श नगर, महेंद्र पार्क और मुकारबा चौक के आसपास ट्रैफिक धीमा रहने की संभावना जताई गई है। खासकर पीक ऑवर्स में यहां लंबा जाम लग सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से इन मार्गों का उपयोग करने से बचें और यात्रा से पहले वैकल्पिक रास्तों की जानकारी जरूर लें। Delhi News
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक मुकारबा चौक बाइपास से आजादपुर और आदर्श नगर की ओर जाने वाले वाहन चालक मुकुंदपुर की तरफ जाने वाले रिंग रोड मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं जहांगीरपुरी से आदर्श नगर की ओर जाने वाले लोगों को शाह आलम बांध रोड से होकर गुजरने की सलाह दी गई है। इससे मुख्य मार्गों पर दबाव कम होगा और यात्रा अपेक्षाकृत सुगम रहेगी। Delhi News
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट रूप से सलाह दी है कि आजादपुर मंडी के पास जीटी करनाल रोड और महेंद्र पार्क से आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के बीच पड़ने वाले हिस्से पर यात्रा करने से बचें। साथ ही लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें और जहां संभव हो, निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। इससे न केवल ट्रैफिक दबाव कम होगा बल्कि यात्रियों को भी अनावश्यक जाम से राहत मिलेगी। Delhi News
विज्ञापन