शनिवार, 28 फरवरी 2026 को दिल्ली के JLN स्टेडियम में पंजाबी सिंगर करण औजला का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है। ‘P-POP कल्चर इंडिया टूर 2026’ का यह शो 4 बजे शाम से 10 बजे रात तक चलेगा। अनुमान है कि 45–50 हजार फैंस स्टेडियम पहुंचेंगे, ऐसे में आसपास की सड़कों पर भारी दबाव तय माना जा रहा है।

Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली से जुड़ी यह बड़ी खबर राजधानी दिल्ली के अतरिक्त एनसीआर के लोगो के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। दिल्ली और NCR के लोगों के लिए आज का दिन ट्रैफिक के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को दिल्ली के JLN स्टेडियम में पंजाबी सिंगर करण औजला का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है। ‘P-POP कल्चर इंडिया टूर 2026’ का यह शो 4 बजे शाम से 10 बजे रात तक चलेगा। अनुमान है कि 45–50 हजार फैंस स्टेडियम पहुंचेंगे, ऐसे में आसपास की सड़कों पर भारी दबाव तय माना जा रहा है। इसी कारण दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं और लोगों के लिए ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की है।
ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित रखने और दर्शकों की आवाजाही आसान बनाने के लिए JLN स्टेडियम में एंट्री गेट्स का अलग-अलग प्लान जारी किया है। आम दर्शकों के लिए गेट नंबर 2, 6, 8, 13, 14 और 21 तय किए गए हैं। वहीं VIP एंट्री केवल गेट नंबर 13 से होगी। कार्यक्रम से जुड़े कलाकार, आयोजक और टीम मेंबर्स को गेट नंबर 6 से प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गेट नंबर 1 और 10 को पूरी तरह इमरजेंसी रिजर्व रखा गया है।
करण औजला के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान JLN स्टेडियम और आसपास के इलाकों में वाहनों का दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है। इसी वजह से ट्रैफिक पुलिस ने कुछ अहम चौराहों और कट-पॉइंट्स पर डायवर्जन/रिस्ट्रिक्शन लागू करने की तैयारी की है। एडवायजरी के मुताबिक JLN रेड लाइट पर जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है। वहीं सेवा नगर बस डिपो रेड लाइट पर B.P. मार्ग से आने वाले वाहन JLN लाल बत्ती पर मेहरचंद मार्केट की दिशा में मोड़े जाएंगे। 5th एवेन्यू रोड (डबल स्टोरी मार्केट/धोबी घाट) से आने वाले वाहनों को JLN सर्विस रोड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें 5th एवेन्यू रोड पर U-टर्न लेना पड़ेगा। इसी तरह प्रगति विहार रेड लाइट पर लोधी रोड से आने वाला ट्रैफिक आगे नहीं बढ़ पाएगा वाहनों को वहीं से U-टर्न कराकर वापस भेजा जाएगा। इसके अलावा लाला लाजपत राय मार्ग टी-पॉइंट पर SCOPE कॉम्प्लेक्स की तरफ लेफ्ट टर्न बंद रहेगा और वाहनों को सीधे लोधी फ्लाईओवर की ओर निकाला जाएगा। JLN गेट नंबर-5 के पास बारापुला कट पर INA/त्यागराज स्टेडियम की ओर से आकर लाला लाजपत राय मार्ग जाने वाले वाहन JLN सर्विस रोड का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे उन्हें सीधे बारापुला की तरफ भेजा जाएगा। वहीं जंगपुरा मेट्रो स्टेशन/सूचना भवन टी-पॉइंट पर भी सूचना भवन/स्कोप कॉम्प्लेक्स की ओर बाएं मुड़ने की अनुमति नहीं होगी और ट्रैफिक को लोधी फ्लाईओवर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
आज शाम दिल्ली में जाम से बचना है तो रूट चुनने में समझदारी जरूरी है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक B.P. मार्ग, लोधी रोड और JLN स्टेडियम एरिया में भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए इन रास्तों से पीक टाइम में दूरी बनाना बेहतर होगा। खासकर एयरपोर्ट/रेलवे स्टेशन/हॉस्पिटल जाने वाले लोग पहले से यात्रा की योजना बनाकर चलें। कॉन्सर्ट देखने जा रहे दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे कार की बजाय वायलेट लाइन वाले JLN स्टेडियम मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल करें।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक पार्किंग को लेकर भी स्पष्ट व्यवस्था तय की गई है। VIP वाहनों की पार्किंग स्टेडियम के गेट नंबर 1 के भीतर वेस्ट ब्लॉक के ओपन स्पेस एरिया में होगी। वहीं आम दर्शकों के लिए पार्किंग सेवा नगर बस डिपो, सुनहरी पुल्ला बस डिपो, CGO कॉम्प्लेक्स, SCOPE कॉम्प्लेक्स और JLN स्टेडियम के गेट नंबर 7 से 9 के आसपास उपलब्ध रहेगी। आयोजकों का कहना है कि दर्शकों की सुविधा के लिए इन पार्किंग स्लॉट्स को पहले से बुक/रिजर्व किया जा चुका है।
एडवायजरी के मुताबिक 28 फरवरी को शाम 4 बजे से रात 11 बजे के बीच JLN स्टेडियम रेड लाइट से B.P. मार्ग तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इसका उद्देश्य ट्रैफिक रुकावट और जाम की स्थिति से बचना है। लोगों से अपील है कि इस समयावधि में B.P. मार्ग, लोधी रोड, JLN स्टेडियम एरिया और तय पार्किंग लॉट तक जाने वाली सड़कों पर अनावश्यक आवाजाही न करें और डायवर्जन का पालन करें।
जाम और पाबंदियों के बीच भी इमरजेंसी सेवाएं सबसे ऊपर रहेंगी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन प्रतिबंधित मार्गों पर भी बिना किसी रुकावट के आ-जा सकेंगे। लेकिन तेजी और सुरक्षा के लिहाज से इन वाहनों को भी B.P. मार्ग व लोधी रोड से दूरी बनाकर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी कीमती मिनट का नुकसान न हो। Delhi News