दिल्ली भारत की राजधानी है । भारत की राजधानी होने के कारण दिल्ली के अनेक नजारे आपने देखे होंगे। हवाई यात्रियों द्वारा शूट किए गए एक वीडियो में जो नजारा हम आपको दिख रहे हैं दिल्ली का ऐसा नजारा आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। दिल्ली का यह नजारा हवाई यात्रा के दौरान हवाई यात्रियों द्वारा आसमान से शूट किया गया है। इस वीडियो को देखकर बिना कुछ कहे ही आप समझ सकते हैं कि दिल्ली में जाम के कारण किस तरह के हालात पैदा हो रहे हैं। यह वीडियो सोमवार 1 सितंबर 2025 की शाम का है दिल्ली में आए दिन इसी प्रकार के हालात होते हैं । अब आप भी मान गए होंगे कि दिल्ली के वह हालत हैं जो आपने इससे पहले कभी नहीं देखे होंगे । Delhi Traffic Jam
सोमवार की शाम दिल्ली वालों के लिए बनी मुसीबत , सामने आया भयंकर जाम का वीडियो
सोमवार की शाम दिल्ली वालों के लिए भयंकर मुसीबत लेकर आयी । पूरे दिल्ली NCR में रुक रुककर हो रही ज़ोरदार बारिश के कारण सोमवार को शाम से देर रात तक पूरी दिल्ली में जगह जगह भारी जाम लगा रहा है। चंद किलोमीटर की दूरियां दिल्ली वालों के लिए घंटों तक पार करना मुश्किल हो गया । दिल्ली में लगे भयंकर जाम की एक वीडियो हवाई जहाज में यात्रा करते हुए हवाई यात्रियों द्वारा शूट की गई है । नीचे हम आपको एक बार फिर वह वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें पूरी दिल्ली थमी हुई नजर आ रही है। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि किस प्रकार दिल्ली की ज़्यादातर सड़कों पर गाड़ियां रेंग रेंग कर चल रही है ।
यहाँ वीडियो में देखें दिल्ली के जाम का चौंकाने वाला नजारा
इस वीडियो को देखकर आप समझ सकते हैं कि दिल्ली में बारिश के कारण जाम का कितना में भयंकर रूप देखने को मिला ।दिल्ली में रहने वालों का कहना है कि अपने दफ्तरों दुकानों तथा फैक्ट्रियों आदि से काम करके वे कुछ ही समय में दिल्ली में अपने घर पहुँच जाते थे । सोमवार की शाम को दिल्ली में जगह जगह लगे जाम में दिल्ली वाले इस प्रकार फँस गए कि 15 - 20 मिनट में पूरी होने वाली दूरी 3 से 4 घंटे के समय में पूरी करनी पड़ी दिल्ली की सड़कों पर सोमवार को देर रात तक यही हाल बना रहा । Delhi Traffic Jam
मंगलवार को भी दिल्ली में जगह- जगह लगा जाम
सोमवार की रात को जाम से जुझने वाले दिल्ली वालो के लिए मंगलवार की सुबह भी दिल्ली वालों के लिए कोई राहत भरी सुबह नहीं हुई । यह समाचार लिखे जाने तक मंगलवार को भी दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में लंबा जाम लगे होने की सूचना मिल रही है। दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस का दावा है कि तमाम प्रयास करके दिल्ली में लगने वाले जाम को खुलवाने तथा ट्रैफ़िक को सामान्य करने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं । दिल्ली के ट्रैफ़िक से जूझने वाले नागरिकों का कहना है कि बारिश के दिनों में दिल्लीवाले तभी अपने घरों से बाहर निकले जब घर से बाहर निकलने की बहुत मज़बूरी हो अन्यथा तो दिल्ली के ट्रैफ़िक में कई कई घंटे तक फँसना पड़ सकता है । Delhi Traffic Jam