दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने 48 घंटे तक पानी की सप्लाई बाधित/कम रहने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में किचन से लेकर बाथरूम तक खाना पकाने, साफ-सफाई और पीने के पानी जैसी बुनियादी जरूरतों पर असर पड़ना तय है।

Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी से से जुड़ी यह बड़ी खबर लाखों दिल्लीवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पश्चिमी दिल्ली के करीब 50 इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए आने वाले दो दिन थोड़े भारी पड़ सकते हैं। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने 48 घंटे तक पानी की सप्लाई बाधित/कम रहने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में किचन से लेकर बाथरूम तक खाना पकाने, साफ-सफाई और पीने के पानी जैसी बुनियादी जरूरतों पर असर पड़ना तय है। इसलिए बेहतर होगा कि प्रभावित इलाकों के लोग जरूरत के मुताबिक पानी पहले से स्टोर कर लें, ताकि दिक्कत के समय राहत बनी रहे।
दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अनुसार, द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भाग्य विहार इलाके में नई बिछाई गई 1500 मिमी डायमीटर की ट्विन रॉ-वॉटर लाइन को मौजूदा 1500 मिमी ट्विन रॉ-वॉटर मेन से जोड़ने का अहम इंटरकनेक्शन कार्य किया जाएगा। इसी तकनीकी काम की वजह से प्रभावित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से रोकनी या कम दबाव पर चलानी पड़ेगी।
दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि जरूरत के मुताबिक पानी पहले से स्टोर करके रखें। बोर्ड ने असुविधा के लिए खेद जताया है। संकट के दौरान टैंकर के लिए कंट्रोल रूम/हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।