दिल्लीवासियों को फिर सताएगी गर्मी की मार, जानें आज के मौसम का हाल
Delhi Weather
दिल्ली
RP Raghuvanshi
24 May 2024 03:24 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
24 May 2024 03:24 PM
Delhi Weather : राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत आस-पास के इलाकों में लगातार बढ़ रही गर्मी ने सबका हाल बेहाल कर रखा है। देश के ज़्यादातर राज्यों में गर्मी का प्रचंड देखने को मिल रहा है। लगातार चल रही गर्म हवाएं और तेज गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। दिल्ली में शुक्रवार (24 मई) का तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की सम्भावना है।
Delhi Weather
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (24 मई) से अधिकतम तापमान बढ़ने की आशंका है। पिछले कई हफ्तों से दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। गुरूवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में लू से बुरा हाल
पिछले कई हफ्तों से दिल्ली वालों को चिलचिलाती धूप और गर्मी ने परेशान कर रखा है। गर्मी के तेवर दिल्ली समेत आस-पास के कई इलाकों में लगातार बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि दो दिन से राजधानी में तेज हवाएं चल रही हैं जिसके कारण तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली लेकिन गर्मी के तेवर अब भी कम नहीं हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों तक दिल्लीवासियों को लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
कैसा रहेगा आज का मौसम? Delhi Weather
गुरुवार को पूर्वी हवा ने लोगों को हल्की-फुल्की राहत जरूर दी लेकिन गर्मी के साथ हो रही उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आसमान साफ रहने और दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। अलग-अलग स्थानों पर रात खासी गर्म रहने की भविष्यवाणी भी की गई है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। फिलहाल शुक्रवार को लू चलने को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।