दिल्ली की सबसे हसीन नाइट डेस्टिनेशन जहां सूरज ढलते ही शुरू हो जाती है म्यूजिक-मस्ती
दिल्ली
चेतना मंच
22 Jun 2025 05:30 PM
Places to Visit in Delhi at Night : दिल्ली सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी उतनी ही जिंदादिल है। लोग अक्सर पूछते हैं "क्या दिल्ली में रात 9 बजे के बाद बाहर निकला जा सकता है?" जवाब है बिल्कुल! और सिर्फ निकला ही नहीं बल्कि रात की रोशनी में नहाई इस राजधानी की रौनक ऐसी होती है कि आप चाहें तो सुबह तक घूमते रह सकते हैं।
रात में जगमगाते दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारक
अगर आप भी दिल्ली की नाइटलाइफ को जीना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं राजधानी की कुछ ऐसी बेहतरीन जगहों के बारे में जहां आप दोस्तों, परिवार या अपने पार्टनर के साथ न सिर्फ वक्त बिता सकते हैं बल्कि यादगार लम्हे भी बना सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दिल्ली के कुछ मशहूर ऐतिहासिक स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं जो रात में रोशनी से ऐसे सजते हैं जैसे किसी उत्सव का हिस्सा हों।
इंडिया गेट (India Gate)
रात की रोशनी में दमकता इंडिया गेट और उसके आस-पास आइसक्रीम खाते लोगों की भीड़ एक सुकून भरा माहौल देता है।
कुतुब मीनार (Qutub Minar)
शाम को दिल्ली के कुतुब मीनार का लाइट एंड साउंड शो देखने लायक होता है। कुतुब मीनार का लाइट एंड साउंड शो का लुत्फ उठाने दूर-दूर से लोग आते हैं और इस खूबसूरती के मजे लेते हैं।
हुमायूं का मकबरा (Humayun's Tomb)
हुमायूं का मकबरा को आप शांति और इतिहास का संगम कह सकते हैं क्योंकि हुमायूं के मकबरे में रात में फोटोग्राफी का मजा दोगुना हो जाता है।
नाइट वॉक के साथ फूड टूर का मजा
अक्सर हम घूमते-घूमते काफी थक जाते हैं और कुछ स्वादिष्ट और घर के खाने जैसा स्वादिष्ट पकवान खाने का मन करता है। ऐसे में अगर आप दिल्ली की सड़कों पर घूमते हुए कुछ लजीज खाना चाहते हैं तो आपको ये जगहें जरूर ट्राय करना चाहिए
पुरानी दिल्ली (Old Delhi)
अगर आप चाट, कबाब और मिठाइयों के शौकीन हैं तो आपको पुरानी दिल्ली की ओर जरूर जाना चाहिए क्योंकि पुरानी दिल्ली में चाट, कबाब और मिठाइयों का मेला लगा रहता है खासकर परांठे वाली गली और करीम्स।
कनॉट प्लेस (Connaught Place)
कनॉट प्लेस के गोल मार्केट और इनर सर्कल में देर रात तक स्ट्रीट फूड का मजा लिया जा सकता है।
चांदनी चौक की काके दी हट्टी
अगर आप पंजाबी खाने के शौकीन हैं तो आपको चांदनी चौक की काके दी हट्टी जरूर जाना चाहिए क्योंकि चांदनी चौक की काके दी हट्टी पंजाबी खाने के शौकीन लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
हौज खास विलेज (Hauz Khas Village)
हौज खास विलेज को दिल्ली की नाइटलाइफ का दिल भी कहा जाता है। हौज खास विलेज में कैफे, बार और क्लब्स की भरमार है।
साइबर हब गुरुग्राम (Cyber Hub Gurugram)
अगर आप म्यूजिक, लाइव बैंड और शानदार भोजन का लुत्फ एक साथ उठाना चाहते हैं तो आपको गुरुग्राम के साइबर हब की ओर रुख करना चाहिए।
पियानो मैन जैज क्लब (सफदरजंग) Piano Man Jazz Club (Safdarjung)
जादुई जैज नाइट्स और इंटिमेट माहौल के लिए सफदरजंग का पियानो मैन जैज क्लब एकदम परफेक्ट है।
रात की खरीदारी का अपना ही मजा
अगर आप रात में खरिदारी का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो सरोजिनी नगर, करोल बाग और दिल्ली हाट एकदम बढ़िया ऑप्शन रहने वाला है। जहां सरोजिनी नगर मार्केट में ट्रेंडी कपड़े बेहद सस्ते दामों में मिल जाते हैं वहीं करोल बाग इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और एक्सेसरीज की शॉपिंग के लिए बेस्ट है। इसके अलावा दिल्ली हाट (INA) में हर राज्य की कला, हैंडलूम और स्ट्रीट फूड आसानी से मिल जाती है।
लेट नाइट ड्राइव का रोमांच
इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक (India Gate to Rashtrapati Bhavan)
इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक दिल्ली की सबसे खूबसूरत ड्राइव मानी जाती है क्योंकि यहां की सड़कें चकाचक और नजारे मन मोह लेने वाले हैं।
यदि आप रात में घूमने के शौकीन हैं तो आपके लिए दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे एकदम बेस्ट रहने वाला है। ओपन रोड, हल्की रफ्तार और लंबा सफर रात की ड्राइव के लिए एकदम सही ऑप्शन रहेगा।
किंगडम ऑफ ड्रीम्स और कमानी ऑडिटोरियम (Kingdom of Dreams and Kamani Auditorium)
ड्राइव के बाद कुछ कलात्मक देखने का मन हो तो किंगडम ऑफ ड्रीम्स और कमानी ऑडिटोरियम के शो आपका मन मोह लेंगे।