समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनके आंदोलन का समर्थन किया।

New Delhi/UP : समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनके आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संसद में सोनम वांगचुक और पेपर लीक जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। साथ ही युवाओं से 20 जुलाई को प्रस्तावित जंतर-मंतर से संसद मार्च में शामिल होने की अपील भी की।
New Delhi/UP
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मुलाकात के बाद डिंपल यादव ने कहा कि यह युवाओं के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बड़ी संख्या में युवा 20 जुलाई के मार्च में शामिल होंगे। डिंपल यादव के मुताबिक, सोनम वांगचुक ने उन्हें बताया कि वह 20 जुलाई को अपना अनशन समाप्त करने की योजना बना रहे हैं।
New Delhi/UP
डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संसद के आगामी सत्र में पेपर लीक और सोनम वांगचुक से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी रही है और शिक्षा से जुड़े मामलों पर सरकार को जवाबदेह बनाएगी।
New Delhi/UP
मीडिया से बातचीत के दौरान डिंपल यादव ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की इमारतों पर प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बुलडोजर कार्रवाई को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है और इस मामले में दोहरे मानदंड अपनाए जा रहे हैं।
New Delhi/UP
डिंपल यादव की मुलाकात से पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन जता चुके हैं। उन्होंने फोन पर वांगचुक का हालचाल जानने के बाद उनसे स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अनशन समाप्त करने की अपील की थी। साथ ही उनके सत्याग्रह को नैतिक समर्थन देने की बात भी कही थी।
New Delhi/UP
इधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए प्रशासन को उनके स्वास्थ्य की रोजाना निगरानी करने और जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि किसी भी नागरिक का जीवन अत्यंत महत्वपूर्ण है और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
New Delhi/UP
विज्ञापन