Diwali 2022 : दीपावली मंगल मिलन के अवसर पर मंदिर के पुजारियों का हुआ सम्मान
On the occasion of Diwali Mangal Milan, the priests of the temple were honored
भारत
चेतना मंच
22 Oct 2022 10:22 PM
Diwali 2022 : कृष्णा नगर विधान सभा में दीपावली मंगल मिलन एवं मंदिर के पुजारियों का सम्मान समारोह का आयोजन आशीर्वाद बैंक्विट हॉल झील कुरंजा में किया गया । मुख्य अतिथि महंत महामंडलेश्वर नवल किशोर दास जी महाराज ने कहा डॉ अनिल गोयल जी ने ब्राह्मण समाज का सम्मान कर समाज को एक नई दिशा दी है। पिछले वर्षो में कई सरकार आयी और गयी लेकिन किसी ने भी ब्राह्मण समाज के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने वह उपस्थित सभी पुजारियों से आह्वान किया की सभी मंदिरो में एक घंटा स्कूल चलाया जाये। जिससे आज की युवा पीढ़ी को सनातन धर्म की शिक्षा और दीक्षा दी जा सके। डॉ अनिल गोयल जी ने धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा यह मेरा शोभाग्य है की आप सब लोग दीपावली मंगल मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए।
Diwali 2022 :
डॉक्टर और पंडित को कोई भूला नहीं सकता है। जनम से पहले और जनम के बाद तक। ब्राह्मण समाज के बिना कोई भी काम नहीं हो सकता है। पहले पुरातन संस्कृति को मानने को पोंगा पंडित कहा जाता था लेकिन अब ये देश अपनी विरासत पर गर्व कर रहा है। आज फाइव स्टार होटल में भी शंख बजता है इस अवसर पर भाजपा मंदिर प्रकोष्ठ शाहदरा जिला संयोजक पंडित राजेश ,आचार्य विक्रमादित्य , गाँधी नगर विधायक अनिल बाजपेयी ,पूर्व पार्षद संदीप कपूर , पूर्व पार्षद दीपक मल्होत्रा ,पूर्व पार्षद श्रीमती नीमा भगत , पूर्व पार्षद श्रीमती कल्पना जैन , मंडल अध्यक्ष इन्दु बाला , मंडल अध्यक्ष कुश बिंद्रा , मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा ,मंडल संयोजक संजय शर्मा , विधान सभा बूथ संयोजक अनिल अरोड़ा ,महामंत्री राजेश चड्ढा उपस्थित रहे।