बिना भारी खर्च के होम डेकोरेशन, दिवाली पर दिल्ली की इन थोक मार्केट्स में करें शॉपिंग
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:54 AM
दिवाली का त्योहार अपने साथ खुशियां और रोशनी लेकर आता है। घर को सजाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है लेकिन त्योहार के करीब आते ही होम डेकोरेशन आइटम्स की कीमतें आसमान छूने लगती हैं। अगर आप इस बार बजट को ध्यान में रखते हुए अपने घर को खूबसूरती से सजाना चाहती हैं तो दिल्ली की कुछ ऐसी मार्केट्स हैं जहां आप सस्ते और ट्रेंडी डेकोरेशन आइटम्स खरीद सकती हैं। यहां 100 रुपये में झोला भर सामान मिलना आम बात है बस आपको थोड़ी मोल-भाव की कला आनी चाहिए। Markets for Home Decor Items
सदर बाजार (Sadar Bazaar)
एशिया के सबसे बड़े थोक बाजारों में शुमार सदर बाजार में आपको रंग-बिरंगी LED लाइट्स, झालर, मिट्टी के दीये, फ्लोटिंग कैंडल, तोरण, रंगोली के रंग और छोटे गिफ्ट आइटम्स जैसे कई सजावटी सामान बेहद किफायती दामों पर मिल जाएंगे। इस मार्केट की खासियत है यहां का थोक रेट। सुबह जल्दी जाएं ताकि भीड़-भाड़ से बचा जा सके और मोलभाव करना न भूलें।
भागीरथ पैलेस (Bhagirath Palace)
अगर आपको दीवाली की लाइटिंग के लिए कुछ खास चाहिए तो भागीरथ पैलेस आपका टारगेट हो सकता है। यह मार्केट मुख्य रूप से इलेक्ट्रिकल सामान और लाइटिंग के लिए जाना जाता है। यहां आपको LED स्ट्रिंग लाइट्स, झालर, फैंसी लैंप, झूमर और क्रिस्टल पर्दे बेहद कम दामों पर मिल जाएंगे। छोटी-छोटी लाइट्स की कीमत 80 रुपये से भी कम होती है जो आपके बजट में पूरी तरह फिट बैठती हैं।
चांदनी चौक मार्केट (Chandni Chowk Market)
चांदनी चौक की सामान्य मार्केट भी होम डेकोर की खरीदारी के लिए बेस्ट है। यहां आपको लाइट्स के अलावा कपड़े, पर्दे, घर सजाने वाले बर्तन, मूर्तियां और कई अन्य आइटम्स बहुत ही किफायती दामों पर मिल जाएंगे। दिवाली की खरीदारी के लिए यह जगह भी एक जरूरी डेस्टिनेशन है।
सरोजिनी नगर और करोल बाग (Sarojini Nagar and Karol Bagh)
अगर आप होम डेकोर के साथ-साथ त्योहार के लिए फैशनेबल कपड़े या एक्सेसरीज खरीदना चाहती हैं, तो सरोजिनी नगर और करोल बाग मार्केट आपके लिए परफेक्ट हैं। त्योहारों के दौरान यहां आपको ट्रेंडी वॉल हैंगिंग्स, दरवाजे की तोरण, लाइट्स और छोटे सजावटी आइटम्स बेहद सस्ते दामों पर मिलेंगे। ये मार्केट्स खासतौर पर युवा और बजट में खरीदारी करने वालों के बीच बहुत पॉपुलर हैं। Markets for Home Decor Items