आग की इस घटना में कितना नुकसान हुआ और दमकल विभाग ने हालात पर कैसे काबू पाया? पांच दमकल गाड़ियों के मौके पर पहुंचने से लेकर आग बुझाए जाने तक की पूरी जानकारी जानने के लिए पढ़ें दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस से जुड़ी यह पूरी खबर।

Delhi News : दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विश्वविद्यालय परिसर स्थित लॉ सेंटर-I में बने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के कार्यालय में अचानक आग लग गई। कार्यालय से धुआं उठता देखकर इसकी सूचना दिल्ली अग्निशमन सेवा को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11:53 बजे डीयू नॉर्थ कैंपस स्थित लॉ सेंटर-I में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की पांच पानी की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। Delhi News
दमकल विभाग के अनुसार, आग दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के कार्यालय में लगी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग कार्यालय के अंदर रखे एक सोफे और फर्नीचर तक सीमित रही। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। आग पर समय रहते काबू पा लिए जाने के कारण विश्वविद्यालय परिसर के दूसरे हिस्सों में इसके फैलने की स्थिति नहीं बनी। हालांकि, आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखा सोफा और कुछ फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया। Delhi News
आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा ने तत्काल कार्रवाई की। पांच पानी के टैंकरों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने आग को सीमित क्षेत्र में नियंत्रित करते हुए स्थिति पर काबू पाया। Delhi News
विज्ञापन