
विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 4.62 लाख मतदाता हैं। दिल्ली छावनी में सबसे कम 78,893 मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर एलिसवाज ने बताया कि मसौदा सूची में 1.53 करोड़ मतदाताओं की तुलना में अंतिम सूची में 1.09 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।