Excise Scam : सीबीआई ने अब की सिसोदिया के निजी सहायक से पूछताछ
CBI now interrogates Sisodia's personal assistant
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:28 AM
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2021-22 की, अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निजी सहायक देवेंद्र शर्मा से मंगलवार को पूछताछ की।
अधिकारियों ने बताया कि शर्मा उर्फ रिंकू को सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था, जहां सुबह से भ्रष्टाचार रोधी शाखा के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था और यहां सीबीआई की एक विशेष अदालत ने उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने भी मंगलवार को तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पूछताछ की।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।