कोहरे ने दिल्ली-NCR को कैद में लपेटा, देरी से चल रही कई ट्रेनें
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
03 Jan 2025 03:54 PM
Delhi News : उत्तर भारत में शीतलहर के प्रभाव के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई राज्य इसकी चपेट में हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में नए साल के पहले दिन से ठंड का कहर बढ़ गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवाओं और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक तापमान में गिरावट की संभावना जताई है, साथ ही शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
कई ट्रेनें चल रही लेट
दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 24 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इन ट्रेनों के समय में अब तक 16 ट्रेनों में परिवर्तन किया गया है, और यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेन की टाइमिंग देखने के बाद ही घर से निकलें। इन ट्रेनों में से कुछ प्रमुख ट्रेनों के लेट चलने के समय इस प्रकार हैं :
12301 कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस - 4 घंटे 11 मिनट लेट
12423 डिब्रुगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस - 4 घंटे 15 मिनट लेट
22581 बलिया न्यू दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस - 5 घंटे 9 मिनट लेट
इसलिए यात्री अपनी यात्रा के दौरान ट्रेनों के समय की जानकारी अपडेट करने के लिए रेलवे की वेबसाइट या ऐप्स का उपयोग करें, ताकि यात्रा में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों और कस्बों में भी ठंड और कोहरे का असर देखा जा रहा है। फिरोजाबाद और जौनपुर जैसे शहरों में सर्दी ने लोगों को परेशान कर दिया है, और सुबह के समय खेतों और खलिहानों में विजिबिलिटी बहुत खराब रही। Delhi News