
G20 Summit 2023 / नई दिल्ली। जी20 शिखर सम्मेलन के कारण शनिवार, 9 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह नहीं होगा। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।
‘चेंज ऑफ गार्ड' समारोह एक सैन्य परंपरा है जो राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के एक नए समूह को कार्यभार संभालने में सक्षम बनाने के लिए हर सप्ताह आयोजित किया जाता है।
राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, ‘‘जी20 सम्मेलन के कारण राष्ट्रपति भवन में शनिवार, 9 सितंबर, 2023 को ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह नहीं होगा।’’
आपको बता दें कि दिल्ली में 9 से 10 सितंबर तक जी20 सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस सम्मेलन की मेजबानी जहां भारत कर रहा है, वहीं 19 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और विदेशी मेहमान भाग ले रहे हैं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ड्यूटी पर तैनात अपने कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर आयोजन स्थलों या सुरक्षा पास की तस्वीरें साझा न करने के निर्देश दिए हैं। डीएफएस द्वारा बुधवार को कर्मचारियों के लिए जारी निर्देशों में यह भी कहा गया है कि जी20 के लिए आवश्यक ड्यूटी स्थलों के अलावा किसी अन्य जगहों पर सुरक्षा पास का उपयोग न करें और इस आदेश का अनुपालन न करने को गंभीरता से लिया जाएगा।
G20 Summit 2023 : इंडिया पहुंचे ब्रिटिश PM सुनक, ‘जय सियाराम’ से हुआ स्वागत
इसमें कहा गया, 'इन पास का किसी भी तरह का दुरुपयोग करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आदेश का अनुपालन न करने को गंभीरता से लिया जाएगा।' डीएफएस ने आदेश में कहा,'जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे जी20 आयोजन स्थलों, सुरक्षा पास, वाहनों के पास की तस्वीरें न लें और सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरों को साझा न करें।' जी20 शिखर सम्मेलन नौ से 10 सितंबर तक आयोजित होगा। इस शिखर सम्मेलन में 30 राष्ट्रों के प्रमुखों और यूरोपीय संघ व आमंत्रित अतिथि देशों के शीर्ष अधिकारियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 14 प्रमुखों के शामिल होने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी में जी20 शिखर सम्मलेन के आयोजन से ठीक पहले तिब्बती युवा कांग्रेस ने सम्मेलन में चीनी प्रतिनिधियों की भागीदारी के खिलाफ शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने भारी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच "शांतिपूर्ण" प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लिये चीन विरोधी नारे भी लगाये। पुलिस के मुताबिक, कुछ प्रदर्शनकारियों ने अपने चेहरे व शरीर पर ‘फ्री तिब्बत’ जैसे नारे लिखे थे।
तिब्बती युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गोनपो ढुंडुप ने कहा, "यह विरोध भारत या भारत द्वारा जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के खिलाफ नहीं है। हम जी20 शिखर सम्मेलन में चीनी भागीदारी के खिलाफ ये नारे लगा रहे हैं।" ढुंडुप ने कहा कि तिब्बती समुदाय भारत में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी को लेकर सम्मानित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य चीन की सरकार द्वारा तिब्बत पर कथित अवैध कब्जे के खिलाफ अपनी आवाज उठाना था। G20 Summit 2023
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।