
G20 Summit[/caption]
यह सिर्फ कहानियां ही नहीं है बल्कि यहां आदर्श गुरुकुल परंपरा रामचरितमानस के श्री राम और लक्ष्मण गुरु के सामने नतमस्तक बैठकर पढ़ते हुए... यही नहीं आज के आधुनिक भारत की तस्वीर राजधानी दिल्ली के चप्पे चप्पे पर सिमट आई है समूचा भारत आज राजधानी दिल्ली के पत्ते पत्ते पर हमारे गौरव गाथा का इतिहास विश्व भर को बता रहा है।
योगेश सैनी जैसे कलाकारों ने बदल दी है राजधानी की तस्वीर..
आपको बता दे राजधानी की दिल्ली की सड़कों पर जहां एक तरफ योगेश सैनी जैसे कलाकारों द्वारा उकेरी हुई पेंटिंग ने राजधानी दिल्ली की तस्वीर बदल दी है प्रधानमंत्री ने स्वयं योगेश सैनी के बारे में अपने मन की बात में कहा था कि वे विदेश की धरती पर बस गए थे लेकिन सब कुछ छोड़-छाड़ कर उन्होंने भारत में ही अपनी पेंटिंग के जरिए भारत की सांस्कृतिक विरासत को जिंदा रखने का फैसला लिया और राजधानी में G20 Summit के दौरान उनकी बनाई गई पेंटिंग से दिल्ली की तस्वीर एक अलग ही आयाम ले रही है...
chandi[/caption]
वहीं दूसरी तरफ पांच सितारा होटल में मेहमानों के लिए चांदी के बर्तनों में भारतीय स्वादिष्ट व्यंजनों का अनूठा रूप राष्ट्रीय अध्यक्षों की मेजबानी करेगा और भारत में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक राजस्थान से लेकर गुजरात तक स्वादिष्ट छप्पन भोग का स्वाद होगा । यहां पर हर 5 किलोमीटर पर बदलती रंगारंग पोशाक और संस्कृति की धरोहर भारत की अनोखी कहानी कहेगी है. पांच सितारा होटल में आमतौर पर जग मग रहती ही है लेकिन G20 Summit की तैयारी के लिए पांच सितारा होटल में तमाम बदलाव किए गए हैं इसमें भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक है खान-पान से लेकर परंपरा तक भव्यता का नजारा मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है..
[caption id="attachment_112877" align="aligncenter" width="300"]
delhi[/caption]
पांच सितारा होटल में वैजयंती माला और रुद्राभिषेक से मेहमानों का अभिनंदन की तैयारी...
पांच सितारा होटल में विदेश की विदेशी मेहमानों की आव भगत के लिए और खान-पान के अलावा उनके स्वागत के लिए वैजयंती माला और रुद्र की माला से अभिषेक और अभिनंदन किया जाएगा। यहां उनके चरण पड़ते ही भगवान की रुद्रमाला और वैजयंती माला के साथ चंदन के तिलक और चांदी की थालों में एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन बताएंगे की देखो यह है भारत का शाकाहारी खान पान।।। जो वसुधैव कुटुंबकम की भावना से प्रेरित है...
गुरुकुल परंपरा से ऊर्जा शक्ति तक
G20 Summit के मेहमानो का चांद की रोशनी में नहाई दिल्ली स्वागत करेगी । प्रकाश यहां के पेड़ों से भी झांक झांक कर कह रहा होगा की देखिए ईश्वर की अलौकिक रोशनी यहां कैसे छन छन कर आती है.. बड़े-बड़े विशाल नीम बरगद के पेड़ों से झांकती चकाचक रोशनी धरती पर इस तरह से डाली जा रही है जैसे ब्रह्मांड से रोशनी ।
[caption id="attachment_112882" align="aligncenter" width="279"]
Summit[/caption]
मेट्रो स्टेशन से लेकर खंभों तक भारतीय संस्कृति का शंखनाद...
[caption id="attachment_112883" align="aligncenter" width="300"]
G20[/caption]
अंतर्राष्ट्रीय इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से लेकर 5 सितारा होटलों तक, इंडिया गेट से लेकर प्रगति मैदान तक, इंडियन एयरपोर्ट से लेकर कनॉट प्लेस तक चारों तरफ भारत की गौरव गाथा अनूठे अंदाज में भारत में रची बसी संस्कृति की गाथा का शंखनाद कर रही है।
क्या आपने देखा है राजधानी दिल्ली का यह स्वरूप..
[caption id="attachment_112885" align="aligncenter" width="300"]
G20 Summit[/caption]
सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्सेस से लेकर रडार तक..
भारत में सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक भारत की गाथा तो हम सब जानते ही हैं लेकिन मैं मेहमानों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वप्रथम है इसलिए बस यही अंतर है जी-20 की दिल्ली में और पहले की दिल्ली में... की जो दिल्ली का खजाना सड़कों पर आम दिनों में यूं ही बिखरा रहता है जी-20 के दिनों में वह खजाना हजारों में मिलिट्री फोर्सेज पुलिस के इंतजाम और रडार की निगरानी में रहेगा । राजधानी दिल्ली में आप जहां से भी गुजरेंगे वहां आपको पुलिस और मिलिट्री फोर्सेज आकाश में राडार और ड्रोन सब कुछ दिखाई देगा
अगर आपको प्राचीन भारत से आधुनिक भारत तक देखना है तो...
अगर आप आधुनिक भारत से लेकर प्राचीन भारत तक सब कुछ एक जादू की तरह देखना चाहते हैं तो फिर आपको G20 Summit के दौरान राजधानी के दिल्ली के सुंदर रूप को जरूर निहारना होगा... जहां सब कुछ चलचित्र की तरह से हमारे आंखों के सामने आता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर सड़कों तक,. पार्कों से लेकर प्रगति मैदान के भारत मंडपम तक, पांच सितारा होटल से लेकर राजनीतिक गलियारे तक हर जगह भारत की संस्कृति का इंद्रधनुषी स्वरूप आप देखेंगे पूरे भारत की सांस्कृतिक परंपरा खान-पान , गुरुकुल परंपरा, महाभारत, गांधीजी का जीवन दर्शन सब कुछ जादू की तरह चित्रित किया गया है ।
गीत गीत संगीत की परंपरा का अनूठा चित्रण
गीत संगीत ढोल नगाड़े बैंड बाजे यह सब भारतीय परंपरा का अभिनंदन है इनका जीवंत चित्र भी विदेशी मेहमानों के लिए संजोया गया है। भारत के पारंपरिक कलाकार गीत संगीत से उनकी मेजबानी करेंगे। यह जो चित्रांकन या मेजबानी का स्वरूप दिल्ली में समेटा गया है यह तो भारत के कण कण में हर जगह मौजूद है जहां भी देखें वहां भारत की सांस्कृतिक विरासत वसुधैव कुटुंबकम की ही कहानी कहती है एक ही धारा एक ही भारत.....