Ghaziabad Breaking : गाजियाबाद में तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा
Three-storey house collapsed in Ghaziabad
भारत
चेतना मंच
03 Nov 2022 03:06 PM
Ghaziabad Breaking : गाजियाबाद। टीला क्षेत्र के गरिमा गार्डन में बृहस्पतिवार की सुबह तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
Ghaziabad Breaking :
टीलामोड क्षेत्र के गरिमा गार्डन में सिकंदरपुर बेसमेंट की खुदाई की गयी थी। बेसमेंट की खुदाई के चलते कई मकानों में दरारें आ गई गयीं थीं। स्थनीय लोगों की शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे बेसमेंट की खुदाई का कार्य लगातार जारी था।
जो मकान गिरा है, उसमें भी दरार आने गयी थी। इस कारण इसमें रहने वाले लोग दूसरे मकान में शिफ्ट हो गए थे। घटना के समय यह मकान पूरी तरह से खाली था। इस कारण यहां जान माल नुकसान होने से बच गया।