Ghaziabad News : गाजियाबाद से दिल दहला दहने वाली घटना सामने आई है। दरअसल गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र के भोपुरा लोनी पर एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर जांच कर रही हैं। वहीं सिर की तलाश झाड़ियों में की गई मगर सिर नहीं मिला।
Ghaziabad News
क्या है पूरी घटना
आपको बता दें कि इस मामले में थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद पुलिस का मानना हैं कि हत्या कहीं और कर शव यहाँ फेंका गया हैं। मौके पर फोरेंसिग टीम जांच में जुटी हुई है। सूचना मिलते ही एसीपी सिद्धार्थ गौतम मौके पर पहुंच कर सिर की तलाश झाड़ियों में तेज की मगर काफी प्रयास के बाद भी सिर नहीं मिला। शव की पहचान की काफी कोशिश की गई।
पुलिस जांच में जुटी
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया की हत्या कहीं और जगह कर शव को यहाँ फेंक दिया गया है। पहचान ना हो इसलिए सिर कहीं और जगह फेंक दिया गया होगा। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष हैं। टीम गठित कर हत्या का खुलासा जल्द किया जाएगा । Ghaziabad News