Ghaziabad News : सारेगामापा लिटिल चैम्प की प्रतिभागी आरोही सोनी ने बढ़ाया गाजियाबाद का मान
Aarohi Soni has joined the last 13 contestants in the show Saregamapa Little Champ to be aired on Zee TV channel.
भारत
चेतना मंच
07 Nov 2022 03:14 PM
Ghaziabad News : गाजियाबादः सिल्वर बैल्स स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा आरोही सोनी जीटीवी (Zee TV ) चैनल पर प्रसारित होने वाले सारेगामापा लिटिल चैम्प (Saregamapa Little Champ) शो में अंतिम 13 प्रतिभागियों में शामिल हो गई है। इस उपलब्धि के लिए सिविल डिफेंस के चीफ़ वार्डन ललित जायसवाल ने आरोही के घर पहुंच कर उसके परिवार को बधाई दी व आरोही के उज्जवल भविष्य की कामना की। ललित जायसवाल ने कहा कि जीटीवी के शो में आरोही शामिल होकर आरोही ने न केवल अपने परिवार बल्कि जनपद गाजियाबाद व उत्तर प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। इस शो आरोही सोनी उत्तर प्रदेश से भाग लेने वाली इकलौती प्रतिभागी है।
Ghaziabad News :
आरोही के पिता गौरव सोनी सेंट जोसेफ एकेडमी नन्दग्राम में म्यूज़िक टीचर हैं। पार्षद राजकुमार नागर, वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर सिंघल, ऑल स्कूल पेरेन्ट्स एसोसिएशन के महासचिव सचिन सोनी व दिव्यांशु सिंघल उनके साथ रहे।