Ghaziabad News : विश्व भारती पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
Debate competition in English was organized at Vishwa Bharti Public School
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:06 AM
Ghaziabad News : गाजियाबादः विश्व भारती पब्लिक स्कूल में एसएन गंजू इंटर स्कूल अंग्रेजी वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गाजियाबाद व नोएडा के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अंग्रेजी में अपनी प्रतिभा दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि वी. के. गंजू ने किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी के बिना आज सफलता प्राप्त करना बहुत मुश्किल है। अतः छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक है। इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से उनमें अंग्रेजी के प्रति रूचि बढेगी। स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी पाठक ने कहा कि बच्चों को अंग्रेजी में बात करने में किसी प्रकार की हिचक ना हो और अंग्रेजी भाषा को लेकर उनका आत्मविश्वास बढे, इसे उददेश्य से ही प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने छात्र-छात्राओं ने इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग पर पक्ष-विपक्ष में विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।