Ghaziabad News : गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन ने दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया
Ghaziabad Advocates Bar Association organizes Diwali Milan celebrations
भारत
RP Raghuvanshi
17 Oct 2022 07:21 PM
Ghaziabad News : गाजियाबादः गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन द्वारा नेहरू नगर स्थित रोटरी क्लब में दिवाली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों ने चार चांद लगा दिए। समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शिव किशोर गौड, एडवोकेट हर्ष शर्मा व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उदित मोहन गर्ग ने किया। राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल ने सभी को दिवाली पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपसी मेलजोल बढता है और भईचारा मजबूत होता है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उदित मोहन गर्ग ने कहा कि दिवाली का पर्व हमें दूसरों के जीवन से दुख रूपी अंधेरे को हटाकर खुशी रूपी उजाला बिखरने का संदेश देता है। संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार बग्गा व महासचिव अमन कुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों का प्रतीक चिंह देकर सम्मान किया। संस्था के उपाध्यक्ष मदन कुमार त्यागी, कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, एंटरटेनमेंट कमेटी के चेयरमैन योगेश कुमार शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेट्री रनीश गर्ग, शिवम गर्ग एग्जीक्यूटिव मेंबर संजीव कुमार सपड़ा, दीपक त्यागी, दीप गुप्ता, प्रिंस वाधवा, रोजीन यादव, सुनील, अमित चौधरी, दुर्गेश भाटी, गोविंद सिंघल आयुष गर्ग, प्रांशु गर्ग आदि भी मौजूद थे ।