Ghaziabad News : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मïण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने गोपाल दत्त शर्मा
Ghaziabad News : Gopal Dutt Sharma became the national president of All India Brahmin Mahasabha
भारत
चेतना मंच
19 Dec 2022 06:22 PM
Ghaziabad News : गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मïण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हो गया। संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध गोपाल दत्त शर्मा को चुना गया है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मïण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. पीतांबर शर्मा ने बताया कि संगठन समाज के हितों तथा उनके अधिकारों के लिए लगातार काम कर रहा है। समाज को एकजुट कर देश व समाज में फैली कुरीतियों तथा अशिक्षा के खिलाफ संगठन काम कर रहा है। इंदिरापुरम के जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए एक सभा बुलाई गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आजीवन सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से प्रस्ताव पास कर गोपाल दत्त शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।
Ghaziabad News :
सभा में उप्र के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश व उत्तरांचल से भी ब्राह्मïण समाज के लोग जुटे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा को बधाई दी।
उप्र से सभा के महामंत्री परमानंद शर्मा, मांगेराम शर्मा, अनिल शर्मा, हापुड़ से डॉक्टर वंदना वशिष्ठ, सहारनपुर से सुरेंद्र शर्मा और उनकी टीम,देवबंद से डॉक्टर संजय शर्मा, रामपुर से अनीता शुक्ला, मथुरा से महेश चंद शुक्ला, डॉक्टर विनोद शर्मा, अशोक शर्मा, बुलंदशहर से देवदत्त शर्मा, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बीडी शर्मा, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी भारद्वाज, अपने साथियों के साथ मौजूद रहे।
इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने नवनियुक्त राष्टï्रीय अध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।