
Ghaziabad News : Procession taken out on the sacrifice day of Swami Shraddhanand[/caption]
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद कहते थे यदि आपकी परमपिता परमात्मा में पूर्ण श्रद्धा है तो भगवान आपके सारे कार्य पूर्ण करेंगे। समाज सेवी श्री सुभाष गर्ग ने कहा कि आज जो देश में इस्लामीकरण और ईसाईकरण द्वारा हिंदू जाति का धर्मांतरण हो रहा है,आर्य समाज को पुन: शुद्धि आन्दोलन चलाकर इसे रोकना होगा और केन्द्र सरकार को अवगत कराना होगा।
इस अवसर पर सर्वश्री श्रद्धानंद शर्मा,नरेश गोयल,केके यादव, डा.अजय अग्रवल (पूर्व सीएमओ) ने भी अपने विचार रखे। सभा का कुशल संचालन जिला गाजियाबाद आर्य केन्द्रीय सभा के प्रधान सत्यवीर चौधरी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से तेज पाल सिंह आर्य, चौ.मंगल सिंह, सुरेश गर्ग, सुरेश आर्य, यज्ञवीर चौहान, वी के धामा, त्रिलोक शास्त्री, शिल्पा गर्ग, आशा आर्या आदि उपस्थित रहे।