Ghaziabad News : सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना
Ghaziabad News : St. Xavier's World School's anniversary celebrated with pomp
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:49 AM
Ghaziabad News : सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से हुआ। वार्षिकोत्सव का आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम रहे। पहले दिन मुख्य अतिथि बिग. बॉस.2 के विजेता आशुतोष कौशिक, विशिष्ट अतिथि दिल्ली मेट्रो के डीसीपी जितेंद्र मणि त्रिपाठी जी व न्यूज़ एंकर साक्षी मिश्रा रहे। गणेश वंदना के बाद रॉक बैंड की मनमोहक प्रस्तुति ने सबको सम्मोहित कर दिया।
विभिन्नता में एकता, छात्रों के पसंदीदा विषयों का चुनाव व प्रतिभा व प्रवृति के अनुसार करियर चुनाव, कहानियों की दुनिया आदि पर प्रस्तुत कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। दूसरे दिन के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह व उनकी पत्नी भारती सिंह रहे। जीवन की कहानी, जीवन की जुबानी, मस्ती की पाठशाला, वुमन एम्पावरमेन्ट, राजस्थानी नृत्य, भाँगड़ा, गरबा, भरतनाट्यम, सूटकेस सॉन्गए वक्त गुज़र जाएगा व घर याद आता है आदि कार्यक्रमों की सभी ने सराहना की। विद्यालय की डायरेक्टर विभा रावत ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य रत्ना त्यागी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। हेड मिस्ट्रेस उपाली भट्टाचार्या ने सभी का धन्यवाद किया।