Ghaziabad News : 25 दिसंबर को मनाया जाएगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस
Swami Shraddhanand Sacrifice Day will be celebrated on December 25
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:02 AM
Ghaziabad News : गाजियाबाद। आर्य केंद्रीय सभा महानगर गाजियाबाद की सभा की बैठक आर्य समाज गोविंदपुरम में प्रधान सत्यवीर चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें 25 दिसंबर को स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के अवसर पर शोभायात्रा निकालने का फैसला किया गया। शोभायात्रा की समाप्ति स्थल पर जनसभा करने का भी निर्णय लिया गया।
Ghaziabad News :
अंतरंग सभा में महानगर की 22 क्रियाशील आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से श्रद्धानंद शर्मा संरक्षक, मंत्री नरेंद्र कुमार पांचाल, कोषाध्यक्ष गौरव सिंह आर्य, संत लाल मिश्रा, प्रवीण आर्य, चौधरी विजेंद्र सिंह, प्रमोद धनकड, वीरेंद्र धामा, चौधरी जगबीर सिंह, प्रवीण गुप्ता, आनंद प्रकाश गुप्ता, त्रिलोक शास्त्री, नरेश चन्द्र आर्य आदि प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मीडिया प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि विशाल शोभायात्रा शम्भु दयाल वैदिक संन्यास आश्रम से यज्ञोपरांत सुबह 10 बजे प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों गांधी नगर,चौधरी मोड़, रेलवे रोड, बजरिया, घंटाघर, चौपला, डासना गेट, मालीवाड़ा चौक, अम्बेडकर रोड, कालकागढ़ी होते हुए दोपहर एक बजे सरस्वती शिशु मन्दिर, नेहरू नगर (निकट गणेश हॉस्पिटल) के प्रांगण में जनसभा में परिवर्तित होगी।
अंत में प्रधान सत्यवीर चौधरी ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और शांति पाठ के साथ सभा की कार्यवाही संपन्न हुई।