Ghaziabad News : ट्रैक पर रील्स बना रहे तीन लोगों को ट्रेन ने कुचला
Ghaziabad News: Train crushed three people making reels on the track
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:59 PM
Ghaziabad News : गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके में रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाने के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। ट्रैक पर रील्स बना रहे एक महिला और दो पुरुषों को ट्रेन ने कुचल दिया। जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को इसकी सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर से मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तीनों की शिनाख्त हो गई है।
Ghaziabad News :
डीसीपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर के मेमो के जरिए मिली थी। रात को ग़ाजियाबाद से लखनऊ जा रही पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन से मसूरी के कल्लू गढ़ी रेलवे क्रासिंग के पास तीनों वीडियो बनाने के दौरान चपेट में आए थे। पद्मावत एक्सप्रेस के लोको पायलट ने इसकी जानकारी डासना रेलवे स्टेशन पर दी थी।
शवों की पहचान शकील (32) पुत्र बशीर निवासी मसूरी, नदीम (23) पुत्र इसरार उर्फ कलुआ निवासी ग्राम दिसौरा थाना मुंडाली मेरठ और जैनब (20) पत्नी नदीम निवासी दिसौरा हाल निवासी मसूरी के रूप में हुई है।
शकील और नदीम दोनों दोस्त थे और ट्रक चालक थे। नदीम का जैनब से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों ने छह माह पहले शादी की थी