<span style="color: #4c83f5;">Greater Noida Accident : </span> कोच की कैप सड़क से उठा रही खो-खो खिलाड़ी को ट्रेक्टर ने रौंदा
Noida News: Case of death registered in road accident after 6 months, accident happened while installing flexi board
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2022 05:58 PM
Greater Noida Accident : ग्रेटर नोएडा । बेलगाम वाहनों की चपेट में आने से अलग-अलग स्थानों पर खोखो खिलाड़ी सहित तीन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गए। थाना दादरी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि झज्जर हरियाणा की रहने वाली कॉफी पुत्र कुंवर पाल सिंह दादरी के मिहिर भोज कॉलेज में बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी। वह कॉलेज की खोखो टीम की खिलाड़ी भी थी।
Greater Noida Accident :
गुरुवार को वह अपने कोच के साथ बाइक पर जा रही थी। इस दौरान उसके कोच की कैप तेज हवा में उड़ कर सड़क पर गिर गई। कॉफी बाइक से उतर कर अपने कोच की कैप सड़क से उठा रही थी। इस दौरान पीछे से तेज गति में आ रहा ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा और उसने कॉफी को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल कॉफी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
थाना बादलपुर क्षेत्र के जीटी रोड पर तेज गति में आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार संजय पुत्र जयचंद निवासी सरकपुर थाना दनकौर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है। वही थाना रबूपुरा क्षेत्र के चाचूरा नहर पुल के पास बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त ककोड़ निवासी कृष्ण कुमार पुत्र कन्हैया के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।