
Greater Noida News : भारत के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश की एक बड़ी ही सार्थक खबर आ रही है। खबर यह है कि UP के ग्रेटर नोएडा शहर में उप्र का पहला इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (up international trade show) लगने वाला है। यह मेला 21 सितंबर से लेकर 25 सितंबर 2023 तक चलेगा। आज हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि इस मेले में क्या है खास और क्या-क्या आनंद कर सकते हैं आप।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का पहला इंटरनेशनल ट्रेड फेयर ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 21 से 25 सितंबर के बीच आयोजित होगा। इस ट्रेड फेयर मेें उत्तर प्रदेश की सामाजिक व सांस्कृतिक विरासत, खान-पान, वेश-भूषा, पर्यटन व प्रमुख उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमतीलक्ष्मी सिंह, नोएडा व ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्घनगर) के जिलाधिकारी मनीष वर्मा, ईपीसीएच के चेयरमैन राकेश कुमार, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन, ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की तथा आवश्यक निर्देश जारी किए।
ग्रेटर नोएडा के CEO एनजी रवि कुमार ने चेतना मंच को बताया कि आधुनिक उत्तर प्रदेश की झलक दिखाने के लिए इससे बढिय़ा प्लेटफॉर्म नहीं हो सकता। इसलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश हो या फिर पूर्वांचल, अवध क्षेत्र हो या फिर ब्रज क्षेत्र, सभी जगहों की सामाजिक व सांस्कृतिक विरासत, खान-पान, वेश-भूषा, पर्यटन व प्रमुख उत्पादों की प्रस्तुति इस इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दिखाई देगी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश ने इंटरनेशनल लेबल पर पहली बार इतनी बड़ी पहल की है। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) चाहते हैं कि दुनिया भर के लोगों को एक ही स्थान पर उप्र की पूरी तस्वीर देखने को मिले। साथ ही लोग आपस में मिल-जुलकर प्रदेश में व्यापार करने, उद्योग लगाने, पर्यटन करने एवं धार्मिक स्थलों को देखने की विस्तार से बातचीत कर सकें। उन्होंने बताया कि उप्र के इस पहले (up international trade show) में अनेक सांस्कृतिक आयोजन, बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों के लिए मनोरंजन के लिए अलग-अलग साधन व खान-पान की ढेर सारी वैरायटियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
ग्रेटर नोएडा के CEO एनजी रवि कुमार ने बताया कि सभी अधिकारियों को up international trade show शालीनता से सम्पन्न कराने की हिदायत दे दी गयी है। अधिकारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर लोगों से संपर्क करने और ट्रेड फेयर में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करने को कहा है। CEO ने NCR के सभी शिक्षण संस्थानों, जिनमें स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय सभी शामिल हैं, संपर्क करने को कहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद व एनसीआर के अन्य शहरों की आरडब्ल्यूए व सामाजिक संगठनों को ट्रेड फेयर में बुलाने को कहा है। ट्रेड फेयर में जन सहभागिता के लिए सभी मेट्रो स्टेशनों, प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग-बैनर लगाए जाएंगे। ट्रेड फेयर में नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के खुद के स्टाल होंगे, जिन पर तीनों प्राधिकरणों की उपलब्धियां, वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट व भावी परियोजनाओं के बारे में जानकारी साझा की जाएगी। ट्रेड फेयर के दौरान लोक कलाकार प्रतिदिन सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कलाओं को प्रदर्शित करेंगे। CEO ने ट्रेड फेयर से युवाओं को जोडऩे पर विशेष जोर दिया है। ट्रेड फेयर में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश भर से उद्यमियों व व्यापारिक संगठनों को भी आमंत्रित किया जाएगा। मंगलवार को बैठक में मेहमानों के ठहराने, सुरक्षा, परिवहन, ट्रैफिक व्यवस्था आदि विषयों पर भी चर्चा की गई।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।