Greater Noida Crime News : सेंट्रो कार के पार्ट्स चुराने वाले ईनामी बदमाश पकड़े
Greater Noida Crime News: Reward crook caught stealing parts of Santro car
भारत
चेतना मंच
28 Dec 2022 05:56 PM
Greater Noida Crime News : थाना बीटा-2 पुलिस ने शातिर सेंट्रो कार चोर गिरोह के दो इनामी सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का ईनाम घोषित है। इनके कब्जे से कारों के पार्ट्स बरामद हुए हैं। पुलिस इस गिरोह के सरगना को पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
Greater Noida Crime News :
थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर ऐच्छर गांव के पास से जगदीश प्रसाद पुत्र रामप्रसाद व बाबूलाल पुत्र लखनलाल निवासी मध्य प्रदेश हाल निवासी मायापुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर दिल्ली के गोदाम से चोरी की गाडिय़ों की 4 सीटें,सेंट्रो कार के रिम, टायर, सीएनजी किट, गैस सिलेंडर, स्टेरिंग, एक्सेल, डैशबोर्ड, हेड लाइट व अन्य सामान बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी चोरी की गाडिय़ों को सस्ते दामों में खरीदकर उन्हें दिल्ली स्थित अपने गोदाम में कटवा देते थे। इसके बाद इन गाडिय़ों के पार्ट्स को मार्केट में बेच देते थे। इस गिरोह के सरगना को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।