Greater Noida Crime News : इलेक्ट्रिकल की दुकान में चोरी करने वाला दबोचा
Noida News: Manager behind bars who defrauded Samsung of crores
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:57 PM
Greater Noida Crime News : ग्रेटर नोएडा । कुलेसरा गांव में इलेक्ट्रिकल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने के एक आरोपी को थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से दुकान से चोरी किए गए दो गीजर व इलेक्ट्रिक मीटर बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि गत दिनों कुलेसरा में दुकान चलाने वाले कृष्ण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके दुकान से गीजर, मीटर व अन्य सामान चोरी हो गया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। जांच पड़ताल के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रेम पुत्र राजेंद्र निवासी मीरपुर अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से दुकान से चोरी किए गए दो गीजर, इलेक्ट्रिक मीटर बरामद हुए हैं। आरोपी ने चोरी की कई अन्य वारदातों को भी अंजाम देना स्वीकार किया है।