Greater Noida : प्लॉट नाम कराने को लेकर चाकू मारकर किया जख्मी
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:07 AM
Greater Noida : (चेतना मंच) प्लॉट अपने नाम कराने के विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पीडि़त ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ थाना दनकौर में मुकदमा दर्ज कराया है।
Greater Noida : गाली गलौज देकर शुरु किया झगड़ा
मोहल्ला मोहम्मद खाने कस्बा बिलासपुर निवासी अशोक ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि गत 3 अगस्त को उसे संजय पुत्र सहीराम व सतवीर तथा उसके दोनों साथियों ने रास्ते में घेर लिया और उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। इस दौरान संजय ने जान से मारने की नियत से उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।
Greater Noida : जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार
शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अशोक के मुताबिक आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और उसके प्लॉट को जबरदस्ती अपने नाम कराना चाहते हैं। प्लॉट अपने नाम कराने का दबाव बनाने के लिए ही आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया है पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।