Greater Noida News : SBI के कस्टमर पॉइंट संचालक से लूटे 4 लाख 60 हजार
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:40 AM
Greater Noida News :
अमन भाटी
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा सेंट्रल जोन में लूट की बड़ी घटना सामने आई है। क्षेत्र में बदमाशों के हौसले आए दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना बादलपुर क्षेत्र में देखने को मिला है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर पॉइंट संचालक से हथियार के बल पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा 4 लाख 60 हजार लूट लिए गए। पीड़ित द्वारा जब लूट का विरोध किया गया तो आरोपियों द्वारा संचालक के ऊपर हथियार के बटों से वार किया गया।
Greater Noida News :
घर जाते समय दिया बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम
दरअसल बादलपुर गांव में विक्रम अपने परिवार के साथ रहते हैं। विक्रम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर पॉइंट का संचालन करते हैं साथ ही एक दुकान चलाते हैं। विक्रम सोमवार की शाम को घर जा रहे थे। तभी अचानक बीच रास्ते में बाइक सवार बदमाशों द्वारा उन पर हथियार तान दिए गए। और लूट करने की कोशिश करने लगे। विक्रम ने बताया कि जब उन्होंने लूट का विरोध किया तो आरोपियों द्वारा हथियार के बट से उन पर वार किया गया। आरोपी द्वारा फायरिंग भी की गई लेकिन वह मिस फायरिंग हो गई। जिससे वह बाल-बाल बच गए।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर थाना बादलपुर पुलिस पहुंच गई। बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर 4 लाख 60 हजार की लूट की गई है। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे के अग्रिम कार्रवाई करेगी। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।