Greater Noida News : पार्क में 83 वर्षीउ बुजुर्ग पर कुत्ते ने किया हमला
Greater Noida News : 83-year-old man attacked by dog in park
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:44 PM
Greater Noida News : ग्रेनो वेस्ट की सेक्टर 16 स्थित वेदांतम सोसायटी में एक और डॉग बाइट का मामला सामने आया है। सोसायटी के अंदर पार्क में एक आवारा कुत्ते ने 83 साल के बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया। बुजुर्ग शनिवार की सुबह करीब 10 बजे पार्क में धूप में बैठे थे इसी दौरान दो आवारा कुत्तों ने उन पर हमला किया जिसमें से एक ने उनके पैर पर बुरी तरह से काट लिया।
सोसायटी निवासी गिरिजेश अवस्थी ने बताया कि उनके 83 वर्षीय पिता गंभीर बीमारी से पीडित हैं जिनका पहले से ही इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने उनको हर रोज सुबह धूप में बैठने की सलाह दी है। शनिवार की सुबह वह पार्क में जाकर धूप में बैठे थे इसी दौरान दो आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। एक कुत्ते ने उनके पैर पर काट लिया। घटना के बाद मामले की शिकायत फैसिलिटी से की गई है। सोसायटी में 20 से ज्यादा आवारा कुत्ते घूमते हैं। पहले भी यहां डॉग बाइट की घटनाएं हुईं हैं जिनका कोई संज्ञान नहीं लिया गया। कुत्ते के हमले से घायल हुए बुजुर्ग अब सोसायटी परिसर में जाने से डरे हुए हैं। ग्रेनो अथॉरिटी और जिम्मेदारों को आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। सोसायटी के लोग आवारा कुत्तों को बाहर निकालने का प्रयास करते हैं तो विवाद की स्थिति बन जाती है।