तेज धमाके के साथ घर में घुसा हाइवा ट्रक, मची चीख पुकार
Greater Noida News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
28 Jun 2024 08:31 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां घर में अपने बच्चों के साथ बैठे एक व्यक्ति का तेज धमाके के साथ बुरा हाल हो गया क्योंकि फुल स्पीड में एक हाईवे ट्रक घर का दरवाजा तोड़ते हुए घर में घुस गया था। साक्षात मौत को सामने देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पीड़ित ने इस संबंध में थाना ईकोटेक-3 में हाईवा ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दीवार तोड़कर घुसा हाइवा
ग्राम वैदपुरा निवासी राजेश कुमार उर्फ राजे कसाना का कहना है कि, वह बुधवार की दोपहर को अपने घर में परिवार सहित बैठा हुआ था। इस दौरान तेज धमाके के साथ एक हाईवा ट्रक उनके घर की दीवार को तोड़कर अंदर घुस आया। इस हादसे में घर में बैठे उनके बच्चे भी चोटिल हो गए। उन्होंने बताया कि हाईवे की टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है और उसमें दरारें आ गई हैं।
इलाके में मचा हडकंप Greater Noida News
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर तेज गति से दौड़ रहा हाईवा का चालक अचानक संतुलन खो बैठा और उसने राजेश कुमार के मकान में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद से राजेश कुमार और उसके परिजन सहित पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मौके पर आस-पड़ोस के लोग पहुंच गए और उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों को घर से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की छानबीन शुरू कर दी है।