Greater Noida News : पूर्व छात्रों के लिए मिलन समारोह का आयोजन
Alumni meet organized
भारत
RP Raghuvanshi
19 Nov 2022 10:15 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शनिवार को पूर्व छात्रों का मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के 50 से अधिक पूर्व छात्रों ने भाग लिया, जो 2016 -17 से लेकर 2021-22 बैच के थे। पूर्व छात्रों के लिए मस्ती भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वेस्टर्न डांस प्रेजेंटेशन, बॉलीवुड के लोकप्रिय गानों का मिश्रण और फन गेम्स शामिल रहे। प्रधानाचार्य प्रिंसिपल डॉ. रेनू सहगल ने कहा कि उन्हें अपने चुने हुए क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने और अपने मातृ संस्था से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। पूर्व छात्रों के बीच पूर्व प्रमुख लड़कों और परिषद के सदस्यों ने भी अपने विचारों और कृतज्ञता के शब्दों को साझा किया। छात्रों को उनके लिए स्थापित "प्रशंसा" बोर्ड पर अपनी भावनाओं को लिखते देखा गया। छात्रों ने परिसर का भ्रमण किया और बीते समय की यादों को ताजा किया।