‘हुई अयोध्या जग-मग चारों ही धाम के आने से, अभिलाषा पूरी हुई श्रीराम के आने से’
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
23 Apr 2024 10:10 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में ऐतिहासिक प्राचीनकालीन बाराही मेला-2024 सरस्वती वंदना और आरती के साथ शुरू हो गया है। बाराही मेला के पहले दिन विशाल भजन संध्या में कलाकारों ने लोगों को एक से बढ कर एक भजनों की प्रस्तुति देते हुए भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
Greater Noida News
कलाकारों ने बांधी समा
धर्मवीर एंड पार्टी सूरजपुर, डा. हरवीर शर्मा, राजवीर शर्मा एंड पार्टी व ओमवीर बैंसला एंड पार्टी के कलाकारों ने बाबा मोहन राम, श्याम सांवरिया, अयोध्या धाम आदि प्रसंगों से एक से बढ कर एक भजन प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। धर्मवीर भाटी और ओमवीर नागर की जोडी ने गुरू के समान नही, कोई भी महान नहीं..... और बाबा मैया पडी है पाछे...... भजनों की प्रस्तुति देते हुए श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। नरेंद्र शर्मा ने किस्मत बन जाए मेरी तेरे ही नाम से........ भजन प्रस्तुत किया। शिव मंदिर बाराही मेला समिति के महासचिव ओमवीर बैंसला ने अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर आधारित- हुई अयोध्या जग मग चारों ही धाम के आने से, अभिलाषा पूरी हुई श्रीराम के आने से........ भजन प्रस्तुत करते हुए श्रोताओ की खूब वाहवाही लूटी। मास्टर राजपाल शर्मा ने- तेरे दर पर आया श्याम रे, हे मैने छोड दिया घर बार..... भजन प्रस्तुत किया। बाल कलाकार सोहित शर्मा ने- अरी वो तो ग्वालों की ओर रंग डाल गईयो सावरिंया....... भजन प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डा. हरवीर शर्मा और यादराम महाश्य आदि कलाकारों ने भी अलग अलग प्रंसगों से भजनों की प्रस्तुति दी।
राजस्थान के लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति
मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि बाराही मेले में आज राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा लोक संस्कृति मंच पर गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। जब कि संस्कृति मंच से ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल सूरजपुर के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। रागनियों के रंगारंग कार्यक्रम में हरेंद्र नागर, दीपा चौधरी एंड पार्टी के कलाकारों में पिंकी शर्मा, डॉली शर्मा, कर्मवीर बैंसला, कशिश चौधरी, राहुल अवाना और गजेंद्र दौसा अपनी खास प्रस्तुतियां देंगे। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।