Greater Noida News : चुनावी रंजिश में 2020 में हुई थी बीडीसी की हत्या
Greater Noida News: Caught stealing aluminum railing on the side of the expressway
भारत
चेतना मंच
04 Nov 2022 07:31 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । चुनावी रंजिश में हुई पिता की हत्या की साजिश रचने वालों को ठिकाने लगाने की फिराक में घूम रहे मृतक के दो पुत्रों सहित पांच लोगों को थाना जेवर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 तमंचे, कारतूस व दो बाइक बरामद हुई हैं।
Greater Noida News :
थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थोरा गांव के पास से भावोकरा गांव निवासी करन पुत्र इंद्रपाल, दीपक पुत्र इंद्रपाल, गौरव पुत्र बृजमोहन, जानी शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा व असीम पुत्र नत्थू सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी में इनके पास से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुये। आरोपियों के पास से दो बाइक भी बरामद हुई जिनमें से एक बाइक चोरी की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए करण व दीपक ने बताया कि वर्ष 2020 में उनके पिता इंद्रपाल बीडीसी का चुनाव लड़े थे जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी। उनके विपक्ष में खड़ी पूजा चुनाव हार गई थी। चुनाव हारने के पश्चात पूजा ने अपने भाई व अपने साथी पुलिस के बर्खास्त सिपाही अनुज चौधरी की मदद से उनके पिता इंद्रपाल की हत्या करवा दी थी। इस मामले में पूजा का भाई अभी जेल में बंद है और पूजा व अनुज जमानत पर बाहर चल रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए करन व दीपक ने बताया कि उनका प्लान पूजा व अनुज को मौत के घाट उतार कर अपने पिता की हत्या का बदला लेना था। वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए।