Greater Noida News : घर को नौकरानी के भरोसे छोड़ते हैं तो हो जाएं सावधान
Greater Noida News: Be careful if you leave the house in the hands of a maid
भारत
चेतना मंच
13 Mar 2023 06:11 PM
Greater Noida News : शहर में दिन-प्रतिदिन चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा स्थित ऐसोटेक सोसायटी में सामने आई है सोसाइटी में रहने वाले एक व्यापारी के फ्लैट से 10 लाख के गहनों की चोरी हो गई। व्यापारी ने अपनी नौकरानी पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
नौकरानी पर लगाया चोरी का आरोप
ग्रेटर नोएडा की ऐसोटेक सोसाइटी में व्यापारी मुकेश कुमार अपने परिवार के साथ फ्लैट में रहते हैं। मुकेश के फ्लैट में सेक्स 10 लाख की कीमत के जेवर चोरी हो गई। मुकेश ने जब किसी कार्य के लिए तिजोरी खोली तो उसमें गहने गायब मिले। गहने गायब देखकर वह दंग रह गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मुकेश नहीं अपने फ्लैट पर काम करने वाली नौकरानी पर चोरी का आरोप लगाया है। नौकरानी कुशीनगर की रहने वाली है।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिला नौकरानी की तलाश कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।